Exit Poll 2026: जानें- TMC को कितनी मिल रही सीटें, क्या ढह जाएगा ममता का किला?

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Exit Poll 2026: दो एग्जिट पोल ने TMC की जबरदस्त जीत का अनुमान लगाया है. पीपल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 सीटें तो जनमत पोल्स ने टीएमसी को 195 से 205 सीटों का अनुमान लगाया है.

मोदी-शाह का ‘मिशन बंगाल’ क्या रंग लाया?
चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह ने भ्रष्टाचार और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर ममता सरकार को जमकर घेरा था. वहीं, टीएमसी को उम्मीद है कि उनकी कल्याणकारी योजनाएं और महिला वोटर्स उन्हें 2021 की तरह फिर से जीत दिलाएंगी.

90% से ज्यादा वोटिंग – परिवर्तन की आहट?
इस बार बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज किया गया है. यहां करीब 90% से ज्यादा वोट डले हैं. बीजेपी इस भारी मतदान को परिवर्तन के संकेत के रूप में देख रही है. पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

क्या फिर गलत साबित होंगे एग्जिट पोल?
बता दें, साल 2021 में भी कई एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर बताई थी, लेकिन दीदी ने 215 सीटें जीतकर सबको खामोश कर दिया था. भाजपा को 77 सीटें मिली थीं और पहली बार बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी थी. क्या इस बार भी कोई बड़ा ‘खेला’ होने वाला है? यह तस्वीर 4 मई को नतीजों के दिन ही साफ होगी.