Uttarakhand Government Advertisement

Ghazipur News : भाभी और देवर के रिश्ते पर उठे सवाल, सास ने रंगे हाथों पकड़ा तो घटी अनहोनी, जानें मामला

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Ghazipur News: परिजनों की डांट और शर्मिंदगी से दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाभी की मौत के बाद देवर ने भी उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। परिवार के लोग बिना किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिए। दोनों आपत्तिजनक हालत में पाए जाने के बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिए थे।

एक गांव निवासी युवक हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी परिवार के लोगों के साथ रहती थी। यहां पर उसकी अपने देवर के ही साथ नजदीकियां बढ़ गई। बुधवार को दोनों को देर रात परिवार के लोगों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसे लेकर काफी फटकार लगाई।
विज्ञापन

 

परिजनों की डांट और शर्मिंदगी से दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि रास्ते में ही भाभी की मौत हो गई। वहीं, शुक्रवार को इलाज के दौरान देवर की भी मौत हो गई। घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। यदि किसी प्रकार की कोई सूचना देता है तो कार्रवाई की जाएगी।