Uttarakhand Government Advertisement

हरिद्वार में एक को बचाने में गई 4 की जान चंडीगढ़ से आए थे हरिद्वार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेने आए चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से एक ग्रुप के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, जटवाड़ा पुल के पास नहर में नहाने के दौरान एक कांवड़िया गंगनहर में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई और पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों पानी में लापता हो गए, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

एक को बचाने के चक्कर में सब डूबे
बताया जा रहा है कि गंगनहर में सिल्ट की वजह से पानी को कम किया गया है, जिसके चलते कांवड़िये जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर के बीच जाकर नहाने लगे। लेकिन गंगनहर में हुए गड्ढे की गहराई को भांप नहीं पाए। एक किशोर गड्ढे में डूबकर लापता हो गया। उसे बचाने के लिए अन्य किशोर भी गड्ढे में गए लेकिन वो भी गहराई को भांप नहीं सके। देखते ही देखते चारों पानी में लापता हो गए।

मृतकों के परिजनों को दी सूचना
सूचना मिलते ही जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों कांवड़ियों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए गए। एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।