Haryana Weather-अंबाला। हरियाणा के कई जिलों में आज कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया। वहीं यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 16 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य सीमा के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड का असर और तेज महसूस होगा।
महेंद्रगढ़ की रात रही सबसे ठंडी
राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। चंडीगढ़ शहर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ है। हिसार के बाद महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी बीती है।
Sunil KumaradminEdit Profile
- Amroha News : जनपद में भव्यता के साथ मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती
- मुरादाबाद: अग्निशमन विभाग में मनाई गई गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
- गांधी जयंती पर मुरादाबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान का शंखनाद: नगर आयुक्त ने खुद किया श्रमदान
- सीएम धामी ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दी ₹147 करोड़ की सौगात
- मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट ने दिया फैसला, जानें