Uttarakhand Government Advertisement

Hero Xtreme 125R 2026: क्रूज़ कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और डुअल ABS के साथ जल्द लॉन्च

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: Hero MotoCorp अपनी popular sporty commuter bike Xtreme 125R का updated 2026 model launch करने जा रही है। Dealerships पर bike के दिखने के बाद माना जा रहा है कि launch early October में हो सकता है। इस बार bike में कई premium technology upgrades दिए गए हैं।

नए Xtreme 125R में dual-channel ABS, TFT instrument cluster, ride-by-wire throttle system, तीन ride modes (Eco, Road और Power), electronic cruise control और Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) जैसे features मिलेंगे। 125cc segment में cruise control और ride modes जैसे features पहली बार देखे जा रहे हैं।

Engine की बात करें तो 124.7cc का single-cylinder air-cooled engine 8,250 rpm पर 11.4 bhp power और 6,500 rpm पर 10.5 Nm torque generate करता है। इसके साथ 5-speed manual gearbox मिलेगा। Suspension के लिए 37mm telescopic front forks और adjustable rear monoshock दिया गया है।

Bike 17-inch wheels पर चलती है जिसमें 120-section का rear tyre है। All-LED lighting और split-seat configuration के साथ इसका aggressive stance बरकरार रखा गया है।

125cc sporty segment में इसका मुकाबला TVS Raider 125, Honda CB125 Hornet और Bajaj Pulsar 125 से होगा। Technology upgrades के बाद Xtreme 125R इस segment में सबसे feature-loaded option बन सकती है। Official price और launch date का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।