Uttarakhand Government Advertisement

संभल में समधी के ‘इश्क’ में अंधी पत्नी ने सुहाग को उतारा मौत के घाट

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में अवैध संबंधों के चलते एक बार फिर खून का रिश्ता शर्मसार हुआ है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव भिरावटी में एक महिला ने अपने ही समधी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शातिर पत्नी ने कानून को गुमराह करने के लिए अपने चचेरे देवर पर कत्ल का इल्जाम मढ़ दिया, लेकिन पुलिस की बारीकी से की गई जांच ने महज 24 घंटे के भीतर इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

खेत पर मिला था किसान का शव

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय किसान नरेश कुमार पुत्र पनेश्वरी का शव बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके लहसुन के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नरेश की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी शीला और उसके समधी सत्यपाल ने मिलकर की थी।

समधी और समधन के बीच थे अवैध संबंध

पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई वह चौंकाने वाली थी। मृतक नरेश के बेटे किरनपाल की शादी आरोपी सत्यपाल की बेटी से हुई थी, जिससे दोनों परिवारों के बीच समधी का रिश्ता था। सत्यपाल की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था, जिसके बाद उसका अपनी समधन शीला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

  • विरोध पड़ा भारी: नरेश को अपनी पत्नी और समधी के इस अवैध रिश्ते की भनक लग गई थी। वह लगातार इसका विरोध कर रहा था, जो शीला और सत्यपाल को नागवार गुजरा। अपने रास्ते का कांटा हटाने के लिए दोनों ने मिलकर नरेश की हत्या का प्लान बनाया।

शातिर तरीके से रची गई साजिश

मंगलवार रात करीब 10 बजे शीला अपने पति को खेत पर रोटी देकर आई थी। रात में ही उसने अपने प्रेमी समधी सत्यपाल के साथ मिलकर नरेश की गला दबाकर हत्या कर दी।

  • देवर को फंसाने की चाल: हत्या को जमीनी रंजिश का रूप देने के लिए शीला ने अपने चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया ताकि पुलिस का ध्यान भटक जाए। सुबह जब नरेश घर नहीं लौटा, तो उसने जेठ-जेठानी को सूचना दी और खुद को निर्दोष दिखाने का नाटक किया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा झूठ

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के निर्देशन में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत और सीओ डॉ. प्रदीप कुमार की टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों से मिले इनपुट्स और शीला के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की, तो शीला टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला और समधी सत्यपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।