Uttarakhand Government Advertisement

Lpg-cylinder-price-सिलेंडर हुआ महंगा, जानें अब से कितने रुपये की मिलेगा आपके शहर में

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Lpg-cylinder-price-आज एक मई से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये बढ़ गया है। वहीं 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये की बजाय 3071.50 रुपये का मिलेगा।

अन्य 3 महानगरों में सिलेंडर का रेट

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज से कमर्शियल सिलेंडर 2208 रुपये की बजाय 3202 रुपये का हो गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2031 रुपये की बजाय 3024 रुपये का मिलेगा। वहीं चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2246.50 रुपये की बजाय 3237 रुपये का मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में कितने का मिलेगा सिलेंडर?
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज से कमर्शियल सिलेंडर आज से 2132.5 रुपये की बजाय 3125.5 रुपये का मिलेगा। गोरखपुर में आज से कमर्शियल सिलेंडर 2262.5 रुपये की बजाय 3255.5 रुपये का मिलेगा। लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2201 रुपये की बजाय 3194 रुपये का मिलेगा।

जयपुर और पटना में आज से क्या है रेट?

आज एक मई से राजस्थान की राजधानी जयपुर में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2031 रुपये की बजाय 3099 रुपये हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में आज से कमर्शियल सिलेंडर 2365 रुपये की बजाय 3361 रुपये का मिलेगा।