LPG Gas Cylinder Rule : भारत देश में एलपीजी गैस को लेकर लोगों के बीच में चिंता बनी हुई है। खासकर जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं के मन में एक बड़ा सवाल है कि गैस सिलिंडर बुक करने के बाद आखिर कितने दिनों में डिलीवरी मिलनी चाहिए।आइए जानते हैं कि क्या हैं बुक करने के नियम और सभी डिटेल के बारे में…
कितने दिन में मिलना चाहिए गैस सिलिंडर
सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर आप एलपीजी गैस सिलिंडर बुक करते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी 2 से 3 दिनों के भीतर मिल जानी चाहिए। अगर तय समय में सिलिंडर नहीं मिलता है तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
बुकिंग के क्या हैं नए नियम
अब गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर भी नियम बदले गए हैं। शहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता एक सिलिंडर बुक करने के कम से कम 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक कर सकते हैं। पहले इसमें 21 दिनों की लिमिट थी। वहीं गांव के एरिए की बात करें तो दूर के एरिया में रहने वाले लोगों के लिए यह समय सीमा 45 दिन तय की गई है।
डिलीवरी के समय OTP की जरूरत
अब गैस सिलिंडर की डिलीवरी को और सुरक्षित बनाने के लिए ओटीपी सिस्टम लागू किया गया है। जब आपका सिलिंडर डिलीवर होता है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आता है। इस ओटीपी को बताने के बाद ही डिलीवरी पूरी मानी जाती है।