Uttarakhand Government Advertisement

मां ने अपने इस गुनहा को छपाने के लिये बेटा के सीने में मार दी गोली

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : धार : मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मां ने देसी कट्टे से अपने 18 साल के बेटे को गोली मार दी। गोली के छर्रे उसकी गले सीने और कनपटी में लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मां कुछ साल से पति और बेटे को छोड़कर अपने मायके में रह रही थी। जहां, उसके दीवान नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। बेटा मां से मिलने के लिए पहुंचा था, इस दौरान उसकी अवैध संबंध को लेकर कहासुनी हो गई और मां ने अपने प्रेमी से कट्टा लेकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

मां को उसके प्रेमी के साथ देखकर वह नाराज

पुलिस के अनुसार, घटना 14 जून को धार जिले के बाग थाना क्षेत्र के टकारी गांव की है। जहां रहने वाली ईडी बाई पति करणसिंह चौगड़ तीन-चार साल से अपने मायके में रह रही थी। उसके दीवान सिंह पिता रामसिंह चौगड़ से अवैध संबंध थे। 14 जून को ईडी बाई का बेटा इकेश (18) पिता करण सिंह चौगड़, निवासी भोरकुंडिया थाना राणापुर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मां से मिलने टकारी गांव आया था।

 

इस दौरान उसे पता चला कि मां ईडी बाई खेत पर है। वह वहां पहुंचा तो मां और दीवान सिंह दोनों खेत पर थे। मां को उसके प्रेमी के साथ देखकर वह नाराज हुआ, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ देर के विवाद के बाद ईडी बाई ने अपने प्रेमी दीवान से देशी कट्टा मंगवाया और देखते ही देखते बेटे पर गोली चला दी। गोली के छर्रे इकेश की कनपटी, गले और सीने में लगे, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

 

दोस्त और रिश्तेदार मौके से भागे

 

आरोपी मां ईडी बाई के गोली मारने की घटना को देखकर इकेश के साथ आए दोस्त और रिश्तेदार घबराकर मौके से भाग गए। इसके बाद उन्होंने फोन पर मृतक के पिता को सूचना दी। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

 

आरोपी मां और उसका प्रेमी फरार

 

घटना की सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी मां ईडी बाई और दीवान सिंह के खिलाफ धारा 103(1), 1(5), 25(1) BNS के तहत केस दर्ज किया है। इकेश की हत्या के बाद आरोपी मां और उसका प्रेमी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। कुक्षी SDOP सुनील गुप्ता और थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।