Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद : DM साहब ने निर्माण में लापरवाही देखकर अधिकारियों को लगा दी कड़ी फटकार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now
मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता 

मुरादाबाद। अगर आपको लगता है कि सरकारी अफसर सिर्फ फाइलें घुमाते हैं तो ये खबर पढ़कर आपका गुस्सा सांत हो जाएगा! बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह ने सभी विभागों की क्लास लगा दी। निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में DM साहब ने एक-एक करके हर प्रोजेक्ट की पोल खोल दी और जो काम धीमा चल रहा था, वहाँ साफ-साफ चेतावनी दे दी – “गुणवत्ता और टाइमलाइन में कोई ढिलाई नहीं चलेगी!”

कौन थे बैठक में?

बैठक की अध्यक्षता खुद जिलाधिकारी अनुज सिंह ने की। साथ में मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, अपर नगर आयुक्त, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, विद्यालय निरीक्षक, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और तमाम कार्यदायी संस्थाओं (यूपीसीडा, सिडको, सेतु निगम, पैकफेड, वक्फ आदि) के बड़े-बड़े अफसर-मैनेजर मौजूद थे।

क्या हुआ बैठक में?

DM साहब ने साफ कहा – “सारे विभाग अपना डेटा रोज़ अपडेट करें। अच्छा डेटा ही जिले की रैंकिंग बढ़ाता है।” फिर एक-एक प्रोजेक्ट की समीक्षा शुरू हुई और जहाँ भी काम सुस्त था, वहाँ अफसरों की खैर नहीं हुई।

कब और कहाँ हुई बैठक?

बुधवार को दिन में मुरादाबाद कलेक्ट्रेट के सभागार में ये हाई-वोल्टेज बैठक हुई।

सबसे बड़ी फटकार किसे पड़ी?

  1. यूपीसीएलडीएफ का राजकीय प्रक्षेत्र रौण्डा सुदृढ़ीकरण प्रोजेक्ट सिर्फ 53% काम हुआ है और पेड़ कटाई का काम भी रेंग रहा है। DM साहब ने सख्त लहजे में कहा – “एक हफ्ते के अंदर सारे पेड़ कटवाओ, वरना जो होगा देखा जाएगा!”
  2. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सिर्फ 25% काम किया। DM ने तुरंत काम में तेजी लाने के आदेश दिए।
  3. रुस्तमनगर सहसपुर में सोलर पैनल और मिट्टी भराई का काम अभी तक लटका है। जल निगम ग्रामीण को फटकार लगी।
  4. गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र का काम 75% पूरा हो चुका है, लेकिन बाकी 25% भी जल्दी पूरा करने को कहा गया।

कैसे सुधरेगा काम?

  • हर प्रोजेक्ट से पहले गुणवत्ता जांच टीम बनेगी
  • कोई भी काम हैंडओवर करने से पहले 100% पूरा और दुरुस्त होना चाहिए
  • जल निगम नगरीय, यूपी सिडको, सीएनडीएस, पर्यटन, सेतु निगम, लोक निर्माण, नलकूप, वक्फ विकास निगम, पैकफेड – सबको टाइमलाइन के अंदर शानदार काम करने का सख्त आदेश
  • राजकीय पौधशाला फहेतउल्लागंज के लिए अलग से गुणवत्ता जांच टीम बनेगी

DM अनुज सिंह ने आखिर में दो टूक कहा – “मुरादाबाद की हर परियोजना बेस्ट होनी चाहिए। न गुणवत्ता में कमी, न समय में देरी। जो अफसर काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।”