मुरादाबाद के कुंदरकी में बारिश से मकान गिरा, तीन लड़कियां मलबे में दबी

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद। मुरादाबाद में हो रही तेज बारिश के चलते कुंदरकी के चक हबीबपुर गांव में रविवार सुबह एक मजदूर का मकान गिर गया। कमरे में सो रहीं उसकी तीन बेटियां मलबे में दबकर घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह घटना रविवार सुबह करीब 5 बजे हुई। ओमवीर सिंह के मकान की पिछली दीवार अचानक गिरी और छत का मलबा कमरे में आ गया। उनकी बेटियां बबीता (18), मीनाक्षी (15) और शिवानी (13) मलबे में दब गईं।


हादसे के वक्त ओमवीर सिंह अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ मकान के अगले हिस्से में सो रहे थे। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और लड़कियों को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी कुंदरकी ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही कुंदरकी थाना प्रभारी हंबीर सिंह और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।