Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद: ननदोई पर छेड़खानी का आरोप, बीच रास्ते पति ने दिया तीन तलाक; 8 पर FIR दर्ज

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ननदोई पर छेड़खानी और पति पर बीच सड़क पर तीन तलाक देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कटघर थाना पुलिस ने पति और ननदोई समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके में रह रही थी पीड़िता पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 31 जुलाई 2021 को संभल जिले के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल में ननदोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़खानी की। ससुराल वालों के रवैये से परेशान होकर महिला मुरादाबाद स्थित अपने मायके में आकर रहने लगी थी।

डबल फाटक के पास रोककर दिया तीन तलाक महिला के मुताबिक, 24 अगस्त की शाम करीब 7 बजे वह घर का कुछ सामान लेने के लिए बाहर गई थी। जब वह सामान लेकर वापस लौट रही थी, तभी कटघर क्षेत्र में डबल फाटक के पास उसका पति उसे मिल गया। आरोप है कि पति ने उसे वहीं बीच रास्ते में रोका और ‘तीन तलाक’ देकर वहां से चला गया।

एसपी सिटी ने दी मामले की जानकारी ससुरालियों की प्रताड़ना और तीन तलाक से आहत होकर पीड़िता ने कटघर थाने पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कटघर थाने में पति, ननदोई समेत 8 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।