Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad News : हाईवे पर खड़े पिकअप से बाइक टकराने पर युवक की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के लोधीपुर राजपूत में मंगलवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। डिजाइनको कंपनी के सामने सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन में पीछे से आ रही बाइक टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे टीएमयू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी दलजीत कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।


बताया गया कि दलजीत अमरोहा से बाइक से मुरादाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था। लोधीपुर राजपूत में डिजाइनको कंपनी के सामने सड़क किनारे पिकअप वाहन खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंधेरा होने और बाइक की गति अधिक होने के कारण युवक सड़क किनारे खड़े वाहन को नहीं देख सका और पीछे से टक्कर हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।