Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad Road Accident : रोडवेज बस की ड्राइवर साइड से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मां-बेटे समेत 4 की मौत; 10 से ज्यादा यात्री घायल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: मुरादाबाद जिले के छजलैट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों में कोहराम मचा दिया। मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस और गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में मां-बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मृतक महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि बस में सवार करीब दस अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं।

पेट्रोल पंप के पास ड्राइवर साइड से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के मुताबिक, मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। जैसे ही बस गांव लड़ावली स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पहुंची, सामने से गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे बस की ड्राइवर साइड से टकराई, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की सूची:

क्र.सं.मृतक का नामउम्रपता / विवरण
1.अर्चना (पत्नी जॉनसन मसीह)32 वर्षनिवासी सदुपुरा, थाना छजलैट, जिला मुरादाबाद
2.सुशांत (पुत्र जॉनसन मसीह)5 वर्षनिवासी सदुपुरा, थाना छजलैट, जिला मुरादाबाद
3.लोकेंद्र50 वर्षनिवासी स्योहारा कला, जिला बिजनौर
4.दीपिका चौहान (पत्नी प्रखत)30 वर्षनिवासी नूरपुर, जिला बिजनौर

पति गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार इस दर्दनाक हादसे में सदुपुरा गांव निवासी अर्चना और उनके पांच साल के बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अर्चना के पति जॉनसन मसीह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा बिजनौर जिले के रहने वाले लोकेंद्र और दीपिका चौहान ने भी हादसे में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात कराया सुचारु हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और गंभीर रूप से घायल जॉनसन मसीह सहित अन्य घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे हटवाकर सुचारु कराया।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।