नई दिल्ली/मीरजापुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए शानदार खबर है। किसानों का यह इंतजार अब 30 अक्टूबर को खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से किसानों के बैंक खातों में योजना की 24वीं किस्त सीधे ट्रांसफर करेंगे।
सभी ग्राम पंचायतों में होगा लाइव प्रसारण
इस बड़े कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण देश के सभी प्रदेशों, जनपदों, विकास खंडों, ग्राम पंचायतों और कृषि विज्ञान केंद्रों पर किया जाएगा ताकि किसान इस योजना से सीधे जुड़ सकें। मीरजापुर के उप निदेशक कृषि, विकेश कुमार पटेल ने बताया कि इस बार जनपद के 2,91,897 किसानों के खातों में 58 करोड़, 37 लाख, 94 हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
बढ़ गई लाभार्थियों की संख्या
इस योजना से किसानों को सीधा फायदा पहुंच रहा है। मीरजापुर के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे पहले 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली (तारकेश्वर) से प्रधानमंत्री द्वारा 23वीं किस्त जारी की गई थी। तब जनपद के 2,86,105 किसानों के खातों में 57 करोड़, 22 लाख, 10 हजार रुपये भेजे गए थे। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस धनराशि से किसान अपनी खेती के लिए समय पर बीज और उर्वरक खरीद पा रहे हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।
यहाँ चेक करें अपना स्टेटस (Official Website)
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको 24वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं, तो आप भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस (Beneficiary Status) चेक कर सकते हैं।
सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक:
(नोट: पोर्टल पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करके अपनी किस्त की जानकारी प्राप्त करें। ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा न होने पर किस्त रुक सकती है, इसलिए वेबसाइट पर जाकर इसे भी जरूर अपडेट कर लें।)

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

