PM Kisan Yojana 23rd Installment : अभी-अभी किसानों के लिये आई बड़ी खबर, सरकार ने बताया किस दिन आयेंगी किसान निधि की 23वीं किस्त?

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

PM Kisan Yojana 23rd Installment : देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, किसानों के बैंक खातों में योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। इस दिन पात्र किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके तहत हर पात्र किसान को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों को 22 किस्तों का लाभ मिल चुका है और जल्द ही 23वीं किस्त भी जारी कर दी जाएगी।

इन किसानों की अटक सकती है किस्त
सरकार ने स्पष्ट किया है कि कुछ किसानों की किस्त इस बार भी रुक सकती है। जिन लाभार्थियों ने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें भुगतान में परेशानी हो सकती है। मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

e-KYC पूरा नहीं होना
फार्मर आईडी का न होना
आधार और बैंक खाते की जानकारी का मेल न खाना
बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड में गलती
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा न होना
ऐसे किसानों को जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कराने की सलाह दी गई है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Farmers Corner सेक्शन में जाएं।
“Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
स्क्रीन पर आपकी पात्रता और किस्त की स्थिति दिखाई दे जाएगी।
यहां आप e-KYC, आधार बैंक सीडिंग और लैंड सीडिंग की स्थिति भी जांच सकते हैं।

रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है
अगर किसी किसान की पिछली किस्त किसी तकनीकी या दस्तावेजी कारण से रुक गई थी और उसने अब सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं, तो उसे भविष्य में योजना का लाभ फिर से मिल सकता है। कई मामलों में सत्यापन पूरा होने के बाद रुकी हुई पुरानी किस्त भी जारी की जा सकती है।