Uttarakhand Government Advertisement

सिर्फ मास्क काफी नहीं! जहरीली हवा से फेफड़ों को बचाना है, तो डॉक्टर की बताई इन 4 बातों को आज ही गांठ बांध लें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली/पुणे: (मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता) देश के कई प्रमुख शहरों (विशेषकर दिल्ली-एनसीआर) में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में पहुंच रहा है। हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि इसमें सांस लेना सीधे तौर पर फेफड़ों, दिल और हमारी पूरी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) पर हमला कर रहा है। अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ मुंह पर रूमाल या साधारण मास्क बांध लेने से वे सुरक्षित हैं, लेकिन यह उनकी सबसे बड़ी भूल है।

इस जानलेवा स्मॉग (Smog) और प्रदूषण से कैसे बचा जाए, इस पर पुणे स्थित इनामदार हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंखे ने कुछ बेहद अहम और लाइफ-सेविंग टिप्स साझा किए हैं। आइए जानते हैं कि इस इमरजेंसी जैसी स्थिति में खुद को और अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रखें:

1. कपड़े का मास्क पहनना है सबसे बड़ी भूल, सिर्फ N95 ही करेगा बचाव ज्यादातर लोग धूल-धुएं से बचने के लिए कपड़े या सिंथेटिक मास्क का इस्तेमाल करते हैं, जो जहरीले PM 2.5 कणों को रोकने में पूरी तरह नाकाम हैं। डॉ. शालिनी सलाह देती हैं कि जब भी घर से बाहर निकलें, अनिवार्य रूप से N95 मास्क ही पहनें। केवल यही मास्क हवा में मौजूद बारीक जहरीले कणों (धूल, धुएं और प्रदूषकों) को फेफड़ों तक पहुंचने से प्रभावी रूप से रोक सकता है।

2. मॉर्निंग वॉक और आउटडोर वर्कआउट पर तुरंत लगाएं ब्रेक अगर आपको लगता है कि सुबह की ताजी हवा में टहलना या एक्सरसाइज करना सेहत के लिए अच्छा है, तो रुक जाइए! प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर आउटडोर वर्कआउट करना जानलेवा हो सकता है। डॉ. शालिनी बताती हैं कि एक्सरसाइज करते समय हमारी सांस लेने की गति तेज हो जाती है, जिससे जहरीली हवा और प्रदूषक तत्व ज्यादा मात्रा में और गहराई तक हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए, कुछ दिनों तक योग और वर्कआउट घर के अंदर (Indoor) ही करें।

3. घर को बनाएं ‘सेफ जोन’: इनडोर प्लांट्स और प्यूरीफायर का करें कॉम्बो इस्तेमाल प्रदूषण सिर्फ बाहर नहीं, बल्कि आपके बेडरूम में भी मौजूद है। घर की हवा को शुद्ध करने के लिए स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, और एलोवेरा जैसे इनडोर प्लांट्स (Indoor Plants) लगाएं, जो प्राकृतिक रूप से हवा को फिल्टर करते हैं। हालांकि, गंभीर प्रदूषण में सिर्फ पौधों पर निर्भर रहना काफी नहीं है। डॉ. शालिनी के अनुसार, जरूरत पड़ने पर एक अच्छी क्वालिटी के एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि घर का एक्यूआई (AQI) नियंत्रण में रहे।

4. फेफड़ों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ है आपकी डाइट प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों (Oxidative stress) से लड़ने के लिए फेफड़ों को अंदर से मजबूत करना सबसे जरूरी है। डॉ. शालिनी सलाह देती हैं कि अपनी डेली डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर फूड्स को तुरंत शामिल करें।

  • विटामिन सी के लिए आंवला, संतरा और नींबू का सेवन बढ़ाएं।
  • डाइट में अमरूद, टमाटर, बेरीज और हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें। ये सुपरफूड्स शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों (Toxins) को बाहर निकालने और फेफड़ों को डैमेज से बचाने में जादुई असर दिखाते हैं।