Uttarakhand Government Advertisement

इन ट्रेनों में 31 अक्टूबर तक चलेगा टिकट चेकिंग, ID नहीं हुई तो होगी मुश्किल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP News -रेल में सफर करने वालों के लिए अक्टूबर का महीना सख्त टिकट चेकिंग के नाम रहेगा। सेंट्रल रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चला रहा है, जिसमें पूरे महीने ट्रेनों और स्टेशनों पर गहन जांच होगी।

अभियान की सबसे अहम शर्त है ‘एक टिकट, एक ओरिजिनल आईडी’। इसका मतलब है कि यात्रियों को जांच के दौरान अपने वैध टिकट के साथ-साथ ओरिजिनल पहचान पत्र भी दिखाना होगा। सिर्फ टिकट होना पर्याप्त नहीं माना जा सकता। अधिकारियों के मुताबिक टिकट के साथ पहचान दस्तावेज न होने पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

इस अभियान में रियायत (कन्सेशन), आरक्षण कोटा, पास, शेयर किए गए टिकट और ई-पास या पीटीओ सुविधा का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यात्रियों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान जरूरी आईडी प्रूफ और दस्तावेज अपने साथ रखें।

रेलवे की यह कवायद बगैर टिकट यात्रा और फर्जी रियायतों पर नकेल कसने के लिए है। यदि आप अक्टूबर में ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो अपना आधार, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सरकारी पहचान पत्र साथ रखना न भूलें, ताकि चेकिंग में कोई दिक्कत न हो।