Uttarakhand Government Advertisement

Sambhal Police Suicide-कोतवाली की बैरक में सिपाही ने लगाई फांसी, कानों में लगे थे ईयरबड्स और पास मिली इंजेक्शन की शीशी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

Sambhal Police Suicide -संभल (गुन्नौर): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार देर शाम पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गुन्नौर कोतवाली परिसर स्थित बैरक में 2023 बैच के एक युवा सिपाही ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त सिपाही के कानों में ईयरबड्स (Earbuds) लगे हुए थे और मौके से एक इंजेक्शन की शीशी भी बरामद हुई है, जिससे मामला गहरा गया है।

शाहजहांपुर का रहने वाला था आशीष

मृतक सिपाही की पहचान आशीष वर्मा (24) पुत्र रघुवीर वर्मा के रूप में हुई है, जो शाहजहांपुर जिले के थाना कांठ स्थित ग्राम अभामन का निवासी था। आशीष 2023 बैच का सिपाही था और वर्तमान में गुन्नौर कोतवाली में तैनात था।

प्लास्टिक की रस्सी और बंद कमरा

जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे की है। आशीष ने बैरक की खिड़की से प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उस समय बैरक के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते काफी देर तक किसी को घटना की भनक नहीं लगी। जब साथी पुलिसकर्मियों ने उसे देखा, तो कोतवाली में हड़कंप मच गया।

कानों में ईयरबड्स और इंजेक्शन का राज?

फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों को मौके से कुछ ऐसे सुराग मिले हैं जो जांच का विषय हैं:

  • ईयरबड्स: शव के कानों में मोबाइल बर्ड्स (Earbuds) लगे हुए थे। पुलिस आशंका जता रही है कि आत्महत्या से ठीक पहले वह किसी से फोन पर बात कर रहा था या गाने सुन रहा था।
  • इंजेक्शन की शीशी: सिपाही के पास से एक इंजेक्शन की शीशी, 100 रुपये का नोट और पुलिस आईडी कार्ड बरामद हुआ है। इंजेक्शन की शीशी वहां क्यों थी, यह पहेली बनी हुई है।
  • दो बैग: कमरे से दो बैग भी मिले हैं।

कॉल डिटेल खोलेगी राज

घटना की सूचना मिलते ही सीओ आलोक सिद्धू और इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि सिपाही का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है।