Uttarakhand Government Advertisement

UP में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी गई हैं. आज (16 जनवरी 2026) के ताजा आदेशों के अनुसार, अलग-अलग जिलों में 16 और 17 जनवरी को स्‍कूल बंद रहेंगे. 9वीं से 12वीं की क्लास के बड़े छात्रों के लिए स्कूल बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन उनके समय को बदलकर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच कर दिया गया है ताकि उन्हें सुबह के घने कोहरे से बचाया जा सके.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर द्वारा जारी नाट‍िस में कहा है क‍ि मौजूदा कोहरे और ठंड के मौसम को देखते हुए, गौतम बुद्ध नगर जिले में सभी बोर्ड (CBSE/ICSE/IB, UP बोर्ड और अन्य) से जुड़े सभी स्कूल (नर्सरी से कक्षा 8 तक) 16 जनवरी से 17 जनवरी, 2026 तक बंद रहेंगे. इस आदेश का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. सरकारी/सहायता प्राप्त/निजी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह स्कूल आएंगे.

क्‍योंक‍ि 18 जनवरी को रविवार है, इसलिए अब छोटे बच्चों के स्कूल 19 जनवरी (सोमवार) को खुलेंगे. कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूल खुले रहेंगे, लेकिन समय में बदलाव किया गया है.

प्रयागराज (Prayagraj)
प्रयागराज में सबसे लंबी छुट्टी घोषित की गई है. यहां 20 जनवरी 2026 तक कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. कड़ाके की ठंड के साथ-साथ माघ मेले और मकर संक्रांति के स्नान के दौरान होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

गाजियाबाद, सहारनपुर और बिजनौर
गाज‍ियाद में भी नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. सहारनपुर और बिजनौर में भी प्रशासन ने ठंड को देखते हुए 8वीं तक के छात्रों के लिए 17 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी है.