Schools Public Holiday : 30 सितंबर से  3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए किन जिलों में मिलेगा एक्स्ट्रा ब्रेक

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Schools Public Holiday : 30 सितंबर से छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। दशहरा 1 और 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, लेकिन उससे पहले 30 सितंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इस दौरान स्कूल बंद रहेंगे। दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी।

अक्टूबर आते ही त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस महीने में छुट्टियों की बौछार होने वाली है। छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक, 1 और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी घोषित की गई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 सितंबर को स्थानीय अवकाश भी मिल रहा है। इस तरह यहां 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार तीन दिन का ब्रेक मिलेगा।

Schools Public Holiday : यूपी के इन जिलों में 30 सितंबर की छुट्टी घोषित

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की छुट्टी लिस्ट में 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को दशहरे की छुट्टी है। वहीं, सिद्धार्थनगर और लखीमपुर खीरी जैसे जिलों में 30 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। दशहरा के मौके पर यहां एक एक्स्ट्रा छुट्टी मिल रही है। 30 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे और सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

Schools Public Holiday :तीन दिन मिलेंगी दशहरे की छुट्टियां

30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को लगातार तीन दिन दशहरे की छुट्टियां मिलने वाली हैं। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से भी अवकाश रहेगा। ऐसे में सभी स्कूल बंद रहेंगे। 1 और 2 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश होगा। इस दौरान स्कूलों के अलावा सभी कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। दो दिन सभी सरकारी कामकाज ठप रहेंगे।

Schools Public Holiday :अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार

अक्टूबर महीने में 8 से ज्यादा सरकारी छुट्टियां मिलने वाली हैं। इसके अलावा चार रविवार भी अवकाश रहेंगे। कुल मिलाकर अक्टूबर में 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे। 1 और 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा, वहीं 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी। दिवाली पर लगातार चार दिन का ब्रेक मिलेगा – 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 27 से 28 अक्टूबर तक छठ पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी, जो बिहार, झारखंड और पूरे उत्तर भारत का बड़ा त्योहार है। कुल मिलाकर अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां हैं। त्योहारों के साथ ये ब्रेक बच्चों, कर्मचारियों और पैरेंट्स सबको मजा देंगे। अपने इलाके की लोकल छुट्टियों की जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क जरूर करें।