Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया. एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही पति की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में जो बातें सामने आईं, वे और भी चौंकाने वाली हैं. इस मामले में महिला के रिश्ते के भांजे से अवैध संबंध की बात भी सामने आई है.
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी की शाम आदेश नाम का युवक हरदोई से अपने दोस्त रामचंद्र के साथ निकला. उसने दोस्त से कहा कि वह अपनी मामी के घर जा रहा है. दोनों ने रास्ते में शराब पी और पुवायां क्षेत्र के भटपुरा चटू गांव पहुंचे. आदेश ने रामचंद्र को बाहर ही रोक दिया और खुद मामी से मिलने घर के अंदर चला गया. इसी दौरान घर के अंदर बलराम की हत्या कर दी गई.
पुलिस जांच में क्या खुलासा हुआ?
पुलिस के मुताबिक, बलराम की पत्नी पूजा ने पहले पति के साथ संबंध बनाए. उसी दौरान धारदार हथियार से उसकी गर्दन काट दी. आरोप है कि हत्या के बाद उसने वहां मौजूद अपने प्रेमी के साथ पास में पड़े पुआल पर संबंध बनाए. इसके बाद आदेश वहां से निकल गया.
सुबह खुला राज
29 जनवरी की सुबह करीब 7:30 बजे, जब बलराम का छोटा भाई राजू उसे काम पर बुलाने पहुंचा, तो अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. कमरे में बलराम का शव पड़ा था और पत्नी पास में ही लेटी थी. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
बच्चे की बात से गहराया शक
मौके पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मामला संदिग्ध लगा. पुलिस ने दंपति के 7 साल के बेटे से बात की तो कुछ सुराग मिले. बच्चे ने बताया कि पिता के चिल्लाने पर मां ने कहा था, “पापा को सुई लगा रही हूं.” बच्चे की इस बात के बाद पुलिस का शक पत्नी पर गहराने लगा.
कबूलनामे में खुली साजिश
कड़ाई से पूछताछ में पूजा ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि उसका अपने रिश्ते के भांजे आदेश से प्रेम संबंध था. वह पति से सोशल मीडिया पर गम भरे गाने और रील डलवाती थी, ताकि उसका प्रेमी उन्हें देख सके. हत्या के बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी तोड़ दिया, जिससे सबूत मिटाए जा सकें.
10 साल पुरानी शादी, एक साल पुराना संबंध
पुलिस के अनुसार, पूजा और बलराम की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी. उनका एक बेटा भी है. करीब एक साल पहले यह अवैध संबंध शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हत्या की साजिश में बदल गया. पुलिस ने आरोपी पत्नी पूजा, प्रेमी आदेश और सहयोगी रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

