Uttarakhand Government Advertisement

फिर दिखा ‘शोले’ जैसा सीन! टावर पर चढ़ी युवती

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

गोपालगंज (बिहार): बिहार में इन दिनों ‘शोले’ फिल्म के वीरू की तरह मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी हफ्ते मुजफ्फरपुर जिले से एक खबर आई थी, जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते एक सिरफिरा प्रेमी टावर पर चढ़ गया था। यह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब गोपालगंज जिले से एक ऐसा ही ताजा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती के अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

नीचे कूदने की कोशिश, मौके पर उमड़ा जनसैलाब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महम्मदपुर बाजार में हुआ। यहां एक युवती अचानक एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने की कोशिश व धमकी देने लगी। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर टावर के ऊपर खड़ी युवती पर पड़ी, पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस, कारण स्पष्ट नहीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिना देर किए महम्मदपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

शुरुआती तफ्तीश में टावर पर चढ़ने वाली इस युवती की पहचान सुपौली गांव की निवासी के रूप में हुई है। हालांकि, उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और उसके मोबाइल टावर पर चढ़ने का असली कारण क्या है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता युवती की जान बचाना और उसे सकुशल नीचे उतारना है, जिसके बाद ही जांच कर मामले की असली वजह का खुलासा किया जाएगा।