Uttarakhand Government Advertisement

दूसरे टेस्ट से पहले बाहर हो गया ये स्टार खिलाड़ी, फैंस को लगा झटका

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

SL vs BAN 2nd Test : 25 जून से कोलंबो में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट होना है. मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज मिलन रथनायके साइड स्ट्रेन की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो को शामिल किया गया है.

मिलन रथनायके ने पहले टेस्ट में बढ़िया प्रदर्शन किया था. उन्होंने गॉले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 4 शिका किए थे. इनमें से पहले पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 1 विकेट आया था बल्ले से 39 रन जोड़े थे. उन्होंने पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के साथ सातवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी भी निभाई थी.

एंजेलो मैथ्यूज की जगह कौन आया?

दूसरे टेस्ट में 22 साल के स्टार स्पिन ऑलराउंडर डुनिथ वेल्लालागे को भी बुलाया गया है. वो एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम का हिस्सा बने हैं, जिन्होंने पहले टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि कोलंबो में मेजबान श्रीलंका किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरती है.

 

वनडे और टी20 सीरीज भी होगी

दूसरे टेस्ट के बाद श्रीलंका अगले साल तक कोई और टेस्ट मैच नहीं खेलेगा. इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे और तीन T20I मुकाबले भी खेलेंगी.

दूसरे टेस्ट के लिए ऐसी है श्रीलंका की टीम
1. धनंजय डी सिल्वा (कप्तान)
2. पथुम निसांका
3. ओशादा फर्नांडो
4. लाहिरू उदारा
5. दिनेश चंडीमल
6. कामिंदु मेंडिस
7. कुसल मेंडिस
8. डुनिथ वेल्लालागे
9. पसिंदु सोरियाबंदरा
10. सोनल दिनुशा
11. पवन रथनायके
12. प्रभात जयसूर्या
13. थारिंडु रथनायके
14. अकिला धनंजय
15. विश्वा फर्नांडो
16. असिथा फर्नांडो
17. कासुन राजिथा
18. इसिथा विजेसुंदरा