Uttarakhand Government Advertisement

Sonam-wangchuk-सोनम वांगचुक ने जारी किया Video संदेश, बताया अपनी सेहत का हाल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Sonam-wangchuk-सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार को 19वें दिन में पहुंच गई। लगातार गिरती सेहत के बावजूद उन्होंने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार की ओर से जवाब नहीं मिलता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी भूख हड़ताल को लेकर दायर जनहित याचिका पर केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिका में जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती करने और फोर्स-फीडिंग की मांग की गई है।

उधर, वांगचुक ने 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘चलो संसद’ मार्च में छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनका स्वास्थ्य कमजोर हो रहा है, लेकिन वह अभी भी पूरी तरह सचेत हैं और लगातार मेडिकल निगरानी में हैं।