Uttarakhand Government Advertisement

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला ने की ऐसी टिप्पणी, अब हुईगिरफ्तार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर की कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके वहां पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सर्किट हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने दी थी शिकायत
अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने सोमवार सुबह सदर बाजार थाने में जरीवाला के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने मस्जिद हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

हुदा जरीवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए और इसे लेकर मुस्लिम समाज के विरोध की बात कही। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

शिकायतकर्ता दुष्यंत सिंह का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद उनके बयान को लेकर लोगों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जरीवाला के खिलाफ कार्रवाई की।बता दें कि हुदा जरीवाला आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह लंदन के एक मीडिया संस्थान में एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

इससे पहले सहारनपुर की ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट मस्जिद के गिराए जाने के बाद उत्पन्न स्थिति को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद का बयान सामने आया था और कहा था कि आगे की रणनीति पर विचार हो रहा।

गौरतलब है कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाया गया था और प्रशासन ने रात में मस्जिद को सील करने के बाद सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी।