Uttarakhand Government Advertisement

एशियाई खेलों 2022 में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को 19.72 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि सरकार ने की मंजूर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़।हरियाणा सरकार ने चौथे पैरा एशियाई खेलों 2022 में भाग लेने वाले हरियाणा के 13 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के लिए 19.72 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मंजूर की है।

हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हमारे पैरा-एथलीटों ने हरियाणा और देश को बहुत गौरवान्वित किया है। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य था कि उन्हें बिना देरी के सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाए।

एचएडीसी के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा की

नागरिक उड्डयन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा एयरपोर्ट डेवलप्मेंट कॉर्पाेरेशन (एचएडीसी) की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता की।

इस दौरान उन्होंने एचएडीसी के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा की और बोर्ड के सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।