गुवाहाटी: बुधवार की सुबह गुवाहाटी के पास मिजोरम जाने वाली कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अब इस ट्रेन के पटरी से उतरने (डिरेल होने) से ठीक पहले का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
इंजन के अंदर से रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर
यह वायरल फुटेज देखकर साफ लग रहा है कि इसे ट्रेन के इंजन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में ट्रेन के ड्राइवर को साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए हैं। बेबस हो चुका ड्राइवर फुटेज में कह रहा है, “सिग्नल लाल है… इमरजेंसी लगा हुआ है, लेकिन काम नहीं कर रहा है। कुछ भी काम नहीं कर रहा है”।
ड्राइवर के कहते ही हुआ जोरदार धमाका
ड्राइवर के इतना कहते ही महज कुछ सेकंड बाद ही एक जोरदार धमाका होता है और बेकाबू ट्रेन सीधे बैरिकेड्स से जा टकराती है। इस वीडियो में ट्रेन को भयानक तरीके से पटरी से उतरते हुए देखा जा सकता है।
इमरजेंसी सिस्टम काम करता तो टल सकता था हादसा!
ड्राइवर की इन बातों से यह बिल्कुल साफ हो जाता है कि अगर ट्रेन का इमरजेंसी सिस्टम सही तरीके से काम कर रहा होता, तो शायद यह ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच जाती।
कब और कहां हुआ हादसा?
यह खौफनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 6.54 बजे हुआ। असम के कामरूप (मेट्रो) जिले के दिगारू रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्टेशन पर बेहद भयावह नजारा देखने को मिला।

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

