UP BJP New president : उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? यह तस्वीर आने वाली 14 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे साफ हो जाएगी, दरअसल उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपना पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है इसी महीने नया प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय पर अपना कार्यभार संभाल लेगा. उत्तर प्रदेश चुनाव अधिकारी बीजेपी डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम आधिकारिक तौर पर जारी किया है. जिस तरह से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यक्रम जारी किया है और बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह प्रक्रिया पूरी होनी है ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिर्फ एक ही नामांकन होगा.
क्या है उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम
प्रदेश चुनाव अधिकारी बीजेपी डॉ महेंद्र नाथ पांडे ने जो कार्यक्रम जारी किया है उसके मुताबिक 13 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन होगा इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे के बीच नामांकन पत्र की जांच यानी स्क्रुटनी होगी 13 दिसंबर को ही शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे के बीच नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया होगी यानी अगर एक से ज्यादा नामांकन होते हैं और आम सहमति नहीं बन पाती है तो इस पूरी प्रक्रिया को अपनाना पड़ेगा लेकिन सबसे महत्वपूर्ण दिन यानी 14 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे प्रदेश अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा.
कौन-कौन बड़ा नेता होगा शामिल
भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े के साथ प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाए गए पीयूष गोयल खास तौर पर मौजूद रहेंगे इसके अलावा प्रदेश सह प्रभारी संजय भाटिया प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया मौजूदा भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल जी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे.
किसी एक नाम पर बन गई है आम सहमति
पार्टी सूत्रों के मुताबिक भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अभी तक किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई थी लेकिन जिस तरह से बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना चुनाव कार्यक्रम जारी किया है और बड़े नेताओं की मौजूदगी में वह प्रक्रिया पूरी होनी है ऐसे में यह माना जा रहा है कि सिर्फ एक ही नामांकन होगा और दूसरा कोई भी नामांकन नहीं होगा.
- क्या आपको पता है Ramayana 11 दिन में ₹1,384 करोड़ पार कर गई?
- 17 नवंबर 2026 का राशिफल: मंगलवार को गोपाष्टमी के दिन इन राशियों पर हनुमान जी की कृपा
- UP में आज से जनगणना की स्व-गणना शुरू, घर बैठे ऐसे भरें अपना विवरण: क्या आपको पता है आखिरी तारीख क्या है?
- iPhone 17 Pro ₹60,000 से कम में, जानें कैसे मिलेगा ऑफर
- क्या आपको पता है ‘चाल’ गाना क्यों चर्चा में है? मासूम शर्मा और निधि शर्मा का धमाका

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

