Uttarakhand Government Advertisement

UP Board का रिजल्ट कल इतने बजे होगा घोषित, मोबाइल से ऐसे करें चेक

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP Board -यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक शानदार खबर है। यूपी बोर्ड रिजल्ट पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम कल यानी 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। परिणाम को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। UP बोर्ड (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की 2026 की परीक्षाओं के नतीजे जारी होने के बाद, रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों –upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in पर उपलब्ध होगा।

जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं अपने क्रेडेंशियल का यूज कर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को देख सकेंगे। घोषित होने पर नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को स्टूडेंट्स चेक कर सकेंगे।

यपी बोर्ड परिणाम कल जारी होगा
कैसे चेक कर सकेंगे यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम?
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद होमपेज पर यूपी बोर्ड 10वीं/12वीं कक्षा परिणाम वाले लिंक को खोजें।
इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें और फिर वहां मांगी गई डिटेल्स को भरें।
डिटेल्स को भरने के बाद सबमिट कर दें।


इतना करते ही आपका परिणाम खुल जाएगा।
अब इस चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में एक हार्ड कॉपी ले लें।


आधिकारिक वेबसाइट के अलावा और कहां चेक कर सकेंगे परिणाम?
रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट यदि क्रैश हो जाए या फिर स्लो हो जाए या कोई और समस्या हो तो स्टूडेंट्स परेशान न हों। स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी देख सकेंगे।

बता दें कि यूपी बोर्ड के परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थी। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 को मिलाकर 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यूपी बोर्ड ने नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा के लिए व्यापक तौर पर इंतजाम किए थे और हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न कराई गई थीं।