Uttarakhand Government Advertisement

UP News- एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी जानिए कौन था रिहान अंसारी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP News-शामली में गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश रिहान अंसारी मारा गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। रिहान अंसारी पर 50000 रुपये का इनाम रखा गया था। एनकाउंटर में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई और इसमें शामली कोतवाली का एक सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया। रिहान अंसारी के खिलाफ 90 से ज्‍यादा मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश में इससे पहले मंगलवार की रात को एक लाख के इनामी शूटर बनारसी यादव को एसटीएफ ने मार गिराया था।

एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी

शामली एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर बाइक सवार दो बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी ताबड़तोड़ फायरिंग की गई जिसमें दिल्ली का रहने वाला इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए कौन था रिहान अंसारी

पुलिस ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था और वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था।

रिहान के पास से पुलिस ने 0.32 बोर की इटली में निर्मित बरेटा पिस्‍तौल, देश में निर्मित .32 बोर की पिस्‍तौल, आठ जिंदा कारतूस और कारतूस के सात खोखे, घटना में इस्‍तेमाल बिना नंबर प्‍लेट की मोटर साइकिल, लूटा गया मोबाइल और 2 अन्य मोबाइल, दो लूटी गई अंगूठी और नगदी बरामद की है।