Uttarakhand Government Advertisement

UP News पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं, जबकि इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाशों के साथ कोई और साथी तो नहीं था। बता दें कि पुलिस से खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारे गए बदमाश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नीम खेड़िया गांव के पास हुई। दोनों बदमाश इटावा में एक डॉक्टर के साथ हुई लूट की घटना के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनके आने की सूचना मिली थी। बताया गया कि दोनों बदमाश ट्रेन से जा रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई जबरदस्त गोलीबारी के दौरान इटावा SOG के 2 पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र और डेविड गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए।

बदमाशों पर चल रहे थे एक दर्जन क्रिमिनल केस
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ कोई अन्य बदमाश मौजूद न हो। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के SSP आदित्य लांगहे सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे अभियान की निगरानी की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में बच्चों को बंधक बनाए जाने जैसी कोई जानकारी सही नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मामला केवल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का है।

दोनों पुलिसकर्मियों का कराया जा रहा इलाज
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ स्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान भी जारी है। बता दें कि यूपी पुलिस ने बीते कुछ सालों में कई कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि यूपी में 9 साल में 17 हजार से ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं जिनमें करीब 300 अपराधियों को ढेर किया गया है।