मयंक त्रिगुण, वरिष्ठ संवाददाता
UP weather 16-december-2025 :नई दिल्लीः उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के कोहरे से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ पूर्वाेत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।
यहां पड़ रही कड़ाके की सर्दी
दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 5°-10°ब् के बीच दर्ज किया गया। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 °ब् बठिंडा (पंजाब) में दर्ज किया गया।
घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने 16-18 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के शुरुआती घंटों के दौरान सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय ज़्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा। दिन में सतह पर हवा की गति 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 से 24°ब् और 09 से 11°ब् के बीच रहने की संभावना है।
यहां पर होगी बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। विभाग ने बताया कि 21 दिसंबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 16 और 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर गरज और बिजली गिरने की बहुत संभावना है। 16-18 दिसंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की बहुत संभावना है।
- CM धामी का बड़ा तोहफा, खटीमा कोर्ट में 1 करोड़ के नए चैंबर का लोकार्पण
- संभल में महाशिवरात्रि से पहले अद्भुत नजारा मुस्लिम महिला कांवड़ लेकर पहुंचीं तो लोगों ने फूलों से किया स्वागत
- 8th Pay Commission:इस राज्य ने 8वें वेतन आयोग कमेटी की घोषणा इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
- UP News-होटल के 3 दिन से बंद था कमरा, जब खुला तो निकलीं सगे भाई-बहन की लाशें
- Bijnor News : नजीबाबाद में फिर ‘खूनी मांझे’ का कहर, बैंककर्मी की कटी नाक