मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
UP-Weather-update-नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आज मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। कहीं बारिश की बौछारें तो कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य में आज कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। हालांकि, इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 28 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी यूपी में कोहरे के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 29 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कोहरा रहने की चेतावनी जारी की गई है।
लखनऊ और नोएडा का हाल
राजधानी लखनऊ में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले 24 घंटे बाद यहां हल्का कोहरा दिखेगा। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
यूपी के इन जिलों में बारिश
आज 28 जनवरी को हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम का हाल
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मध्यम बारिश के बाद आज यानी बुधवार की सुबह नई दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की धुंध छाई रहेगी। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। नोएडा और गुरुग्राम में भी इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान है।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्स
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूट
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटम
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगी
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफर

