Uttar Kumar rape case : कौन हैं उत्तर कुमार? शादी का लालच देकर एक्ट्रेस का शोषण, अब पुलिस हिरासत में जहर खा लिया

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Uttar Kumar rape case : हरियाणवी फिल्मों और गानों की दुनिया में उत्तर कुमार का नाम काफी मशहूर है। लेकिन हाल ही में ये एक्टर फिर सुर्खियों में आ गया है, वो भी एक गंभीर वजह से। एक 25 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस ने उन पर यौन शोषण और बलात्कार के संगीन आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि उत्तर कुमार ने शादी का लालच देकर और फिल्मों में रोल देने का वादा करके उसके साथ 3 साल तक शोषण किया। ये मामला इतना गंभीर हो गया कि एक्ट्रेस ने खुद को आग लगाने की कोशिश तक कर ली, और अब उत्तर कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है।

आरोपों की शुरुआत: कैसे पड़ी एक्ट्रेस की नजर उत्तर कुमार पर?

ये सारी कहानी 2020 से शुरू होती है। एक्ट्रेस, जो हरियाणवी गाने ‘रज्जी बोलजा’ से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, ने बताया कि उसी साल उत्तर कुमार से उसकी मुलाकात हुई। ये गाना शादियों में हिट हो गया था और एक्ट्रेस की पहचान बना। उत्तर कुमार, जो खुद एक्टर, प्रोड्यूसर और लोक गायक हैं, ने उसे फिल्मों में बड़े रोल दिलाने का भरोसा दिया। लेकिन एक्ट्रेस के मुताबिक, ये सब झूठा था। उन्होंने उसे गाजियाबाद के अपने ऑफिस और अमरोहा के फार्महाउस पर बुलाया, जहां शराब पिलाने का दबाव डाला और जब मना किया तो कहा कि इंडस्ट्री में बड़े लोगों से घुलमिलने के लिए ये जरूरी है। एक्ट्रेस ने कहा कि 2020 से 2023 तक, यानी तीन सालों में उत्तर कुमार ने उसके साथ यौन शोषण किया और कहीं और काम करने नहीं दिया। वो तो ये भी बोलीं कि उत्तर कुमार ने दूसरी लड़कियों के साथ भी ऐसा ही किया है।

धमकियां और न्याय की लड़ाई

एक्ट्रेस ने जब उत्तर कुमार से सवाल किए, तो उन्हें जाति पर आधारित धमकियां मिलीं और करियर बर्बाद करने की चेतावनी दी गई। फिर भी, वो चुप नहीं रहीं। जुलाई 2025 में उन्होंने गाजियाबाद के शालिमार गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन नहीं लिया। एक्ट्रेस को धमकी भरे कॉल्स आने लगे कि शिकायत वापस ले लो वरना समझौता कर लो। हारकर उन्होंने 6 सितंबर 2025 को लखनऊ में सीएम आवास के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें बचा लिया। उसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर 18 जुलाई को एफआईआर दर्ज हुई। एक्ट्रेस ने कहा कि सबूत के तौर पर फोटोज भी हैं, लेकिन पुलिस को और प्रूफ चाहिए। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने पुष्टि की कि जांच चल रही है।

गिरफ्तारी और नया ट्विस्ट

अब मामला और तेज हो गया है। 15 सितंबर 2025 को गाजियाबाद पुलिस ने अमरोहा के फार्महाउस पर छापा मारा और सुबह 4:30 बजे सोते हुए उत्तर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन गिरफ्तारी के तुरंत बाद उत्तर कुमार की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जहर खा लिया था। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की मंजूरी मिलते ही उन्हें वापस हिरासत में लिया जाएगा। उत्तर कुमार ने अभी तक आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये पूरा वाकया हरियाणा फिल्म इंडस्ट्री में हंगामा मचा रहा है, और लोग इंतजार कर रहे हैं कि जांच में क्या निकलता है।