Uttarakhand Government Advertisement

Uttarakhand news-चारधाम यात्रा 2026 : सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • यातायात व सड़क प्रबंधन: यात्रा मार्गों पर मौसम और भूस्खलन की निरंतर निगरानी की जाए। गंगोत्री मार्ग को गड्ढामुक्त करने और यमुनोत्री पैदल मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी मार्ग अवरुद्ध होने पर उसे तुरंत खोलने के लिए मशीनरी हमेशा तैयार रखी जाए।
  • भीड़ और घोड़ा-खच्चर प्रबंधन: यमुनोत्री धाम में भीड़ को देखते हुए 500 मीटर पहले दूसरा घोड़ा पड़ाव विकसित किया जाए। खरसाली से वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाए। पशुओं (घोड़े-खच्चरों) का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो और संचालन मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  • संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता: केदारनाथ पैदल मार्ग के चीरबासा और भैरव ग्लेशियर क्षेत्र, तथा स्यानाचट्टी क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाए। यहां आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं: केदारनाथ और बदरीनाथ मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हो। सभी धामों में मौसम के अनुसार अलाव, पेयजल, पर्याप्त शौचालय और उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
  • हेली सेवाएं और संचार: हेली सेवाओं के टिकट निर्धारित दरों पर ही मिलें; ओवररेटिंग या ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत पर सख्त कार्रवाई हो। मोबाइल नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों में आपातकालीन संचार व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम और गृह सचिव शैलेश बगौली सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।