Uttarakhand Government Advertisement

CM सरकार ने भदोही जिले का नाम बदला, कहलाएगा ‘संत रविदास नगर’

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर वाराणसी में बड़ा ऐलान करते हुए भदोही जिले का नाम एक बार फिर बदल दिया है. सीएम योगी ने घोषणा की है कि आज से भदोही को फिर से ‘संत रविदास नगर’ के नाम से ही जाना जाएगा. योगी के इस कदम को साल 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए उनके ‘मिशन दलित’ से जोड़कर देखा जा रहा है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा, “सपा ने एक और पाप किया था कि संत रविदास जी के नाम पर बने जिले का नाम भी हटा दिया था. आज से भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम से जाना जाएगा.”

पीएम मोदी के फैसलों का किया जिक्र
सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा महापुरुषों को दिए जा रहे सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार संत-महात्माओं और ऋषियों के आदर्शों पर चल रही है. उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा और अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर किया.

‘समाज को बांटने वालों के आदर्श औरंगजेब और बाबर’
विपक्षी दलों और समाज को बांटने वाली ताकतों पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, उनके आदर्श संत रविदास या महर्षि वाल्मीकि नहीं, बल्कि औरंगजेब और बाबर जैसे लोग हैं.