Uttarakhand Government Advertisement

IND vs ENG : भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इस टीम को लगा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-IND vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर पूरी वनडे और आगामी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 29 मई को बर्मिंघम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ओवरटन के दाएं हाथ की छोटी उंगली में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी पुष्टि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने की है। भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले स्टार खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका
पहले वनडे में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 238 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.2 ओवर में केवल 22 रन देकर 3 अहम विकेट झटके। उन्होंने अपनी तेज शॉर्ट गेंदों से रोस्टन चेस और मैथ्यू फोर्ड को पवेलियन भेजा, जबकि गुडाकेश मोटी को स्लो डिलीवरी पर आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज के मध्यक्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। चोटिल होने के बावजूद ओवरटन ने मैदान पर कुछ समय तक खेल जारी रखा, लेकिन बाद में उन्हें बाहर जाना पड़ा। अब वह इंग्लैंड की मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरेंगे।

रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं
इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि वे फिलहाल ओवरटन के रिप्लेसमेंट के रूप में किसी नए खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करेंगे। टीम के पास रिजर्व तेज गेंदबाज के रूप में मैथ्यू पॉट्स और बाएं हाथ के ल्यूक वुड पहले से मौजूद हैं। वहीं, स्पिन विभाग में टॉम हार्टले का विकल्प भी उपलब्ध है, जिन पर टीम विचार कर सकती है।

क्या सजा मिलते ही अब्बास अंसारी की विधायकी हो गई खत्म? अब क्या है विकल्प
गौरतलब है कि जेमी ओवरटन हाल ही में आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे, जहां उन्होंने तीन मैच खेले थे, लेकिन सिर्फ 6 ओवर ही गेंदबाजी की थी। अब उनकी वापसी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी।