Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News-डीएम-एसपी ने कांवड़ मार्गों का सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News-अमरोहा, जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुगमता के साथ सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक   लखन सिंह यादव ने कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बम्बूगढ़ चौराहे से सम्भल चौराहे, जोया-सम्भल मार्ग पर फहेत्तपुर टिकिया और इसके आगे सम्भल-अमरोहा बॉर्डर पर ग्राम फहेत्तपुर अब्बू और माफीपुर निरीक्षण करते हुये नगर पंचायत सैदनगली होते हुये सम्भल-हसनपुर मार्ग पर उझारी तदोपरान्त हसनपुर सहित विभिन्न कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम फत्तेहपुर टिकिया में सम्भल-जोया मार्ग पर हो रहे चौड़ीकरण मार्ग के सम्बन्ध में सम्बधित को निर्देश दिये उक्त कार्य जल्दी से जल्दी पूर्ण कर लिया जाये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, पेयजल, सड़क पर गड्डे, जलभराव, यातायात प्रबंधन एवं रूट डायवर्जन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने निर्देश दिए कि जिन व्यवस्थाओं का कार्य अभी शेष है, उन्हें शीघ्र ही पूर्ण कराया जाए। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक  लखन सिंह यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सीसीटीवी कैमरों से सतत मॉनिटरिंग तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हसनुपर श्री हिमान्शु उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।