Uttarakhand Government Advertisement

“Amroha News” शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबन्ध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को किया गया स्वागत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News- “Amroha News” शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रबन्ध समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष विनोद कांत जैन, कोषाध्यक्ष इब्राहीम मंसूरी, प्रबंधिका नूतन गुप्ता, पूर्व प्रबंधक अतुल गुप्ता, प्रधानाचार्या चारु शर्मा एवं उपप्रधानाचार्या पुष्पा वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित कर के किया गया। इसके बाद सम्मानित पदाधिकारियों के स्वागत में विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर स्वागतगीत प्रस्तुत किया। इसके बाद पुष्प माला और पुष्प भेंट कर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

अध्यक्ष विनोदकान्त जैन, कोषाध्यक्ष इब्राहीम मंसूरी, प्रबंधिका नूतन गुप्ता व पूर्व प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की शिक्षिकाओं व अन्य समस्त स्टाफ को संबोधित किया ।उन्होंने विद्यालय के परीक्षा परिणाम एवं अन्य क्षेत्रों में उत्तम प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई एवं यह विश्वास दिलाया कि विद्यालय की प्रगति के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं व समय समय पर अपना पूरा सहयोग प्रदान करते रहेंगे। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। समारोह के समापन में प्रधानाचार्या चारु शर्मा द्वारा विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई एवं उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

सभी पदाधिकारियों को विद्यालय स्टाफ की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता अग्रवाल ने किया। इस अबसर पर विद्यालय का स्टाफ जकिया खातून, शालिनी, स्वेता, संगीता विश्नोई,अर्शिया, ममता दलेला, जया सक्सेना, मन्ज़िलत, वरीरा, आलोक विश्नोई, रवि आदि सभी उपस्थित रहे।