Uttarakhand Government Advertisement

Amroha News-बुद्ध पूर्णिमा पर जोया में लगाया जलपान शिविर, राहगीरों को बांटा प्रसाद

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Amroha News-जोया (अमरोहा)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जोया में गौतम बुद्ध की विचारधारा के अनुयायियों ने नेशनल हाईवे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान राहगीरों के लिए टेंट लगाकर जलपान शिविर लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

amroha 1


कार्यक्रम के माध्यम से भगवान गौतम बुद्ध के सत्य, अहिंसा और समानता के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया गया। आयोजन में जोया नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में गौतम बुद्ध के विचारों पर चर्चा की गई।


आयोजकों ने समाज में समानता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए गौतम बुद्ध की विचारधारा को अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरस्वरूप सिंह ने की। वहीं आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह (संरक्षक), हरिराम, अजीत सिंह, जयवीर, राजकुमार अरुण, जशपाल सिंह अरुण, नरेंद्र एडवोकेट, नत्थू सिंह, महेश कुमार गौतम, श्योराज लाहौरी, जगदीप और हीरा सिंह समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।