Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर रफ्तार का कहर, थार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मुरादाबाद: आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक थार गाड़ी ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम उर्फ चंदा की मौत हो गई। घटना थाना बिलारी क्षेत्र के रुस्तम नगर सहसपुर की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हुआ आरोपी हादसे के बाद आरोपी थार चालक की बड़ी संवेदनहीनता सामने आई। टक्कर मारने के बाद उसने नाजिम के शव को अपनी ही गाड़ी में रखा और उसे सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) बिलारी में छोड़कर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि, सीएचसी में मौजूद कुछ सतर्क लोगों ने थार की फोटो खींच ली और उसे वायरल कर दिया।

तीन मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया घटना की सूचना जैसे ही मृतक के घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, नाजिम के परिवार में तीन छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया छिन गया है। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश तेज सूचना मिलते ही बिलारी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब सामने आए सीसीटीवी फुटेज और वायरल तस्वीर के आधार पर फरार थार चालक और उसके वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।