Uttarakhand Government Advertisement

Tigri Ganga Mela 2026: तिगरी गंगा मेला जाने वाले ध्यान दें! 23-24 नवंबर को चलेगी ‘मेला स्पेशल ट्रेन’, चेक कर लें ट्रेनों का ठहराव और टाइमटेबल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Tigri Ganga Mela 2026:​अमरोहा: उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अमरोहा तिगरी गंगा मेले (Tigri Ganga Mela) में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। इस बार 15 नवंबर से शुरू हो रहे इस महामेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे और जिला प्रशासन ने बड़े इंतजाम किए हैं। अगर आप भी ट्रेन से तिगरी मेले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।


​श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम यात्रा को देखते हुए रेलवे ने 23 और 24 नवंबर को ‘मेला स्पेशल ट्रेन’ चलाने का बड़ा ऐलान किया है। इसके अलावा, कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव भी मेला स्थल के सबसे नजदीकी ‘कांकाठेर रेलवे स्टेशन’ (Kankather Railway Station) पर किया जाएगा।
​इन एक्सप्रेस ट्रेनों का कांकाठेर स्टेशन पर होगा विशेष ठहराव
​मेले के दौरान अमूमन जिन ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर नहीं होता, वे भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांकाठेर स्टेशन पर रुकेंगी। जो लोग दिल्ली, मुरादाबाद या बरेली की तरफ से आ रहे हैं, वे इन ट्रेनों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

5 स्टेशनों पर मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा रहेगी अभेद्य
​डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि मेला स्थल से लेकर रेलवे स्टेशनों तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है:


​अमरोहा स्टेशन: जेई अनीस अहमद
​कांकाठेर स्टेशन: सहायक अभियंता नवीन कुमार
​काफूरपुर स्टेशन: सहायक विकास अधिकारी निजामुद्दीन
​गजरौला स्टेशन: मंडी समिति निरीक्षक संजीव कुमार
​कैलसा स्टेशन: सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार
​कांकाठेर स्टेशन पर पीएसी (PAC) की बटालियन रहेगी तैनात


​चूंकि कांकाठेर रेलवे स्टेशन मेला स्थल के सबसे करीब है, इसलिए यहां सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। इसी को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था सबसे कड़ी की गई है। यहां जीआरपी (GRP) और आरपीएफ (RPF) के अतिरिक्त जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपात स्थिति या भगदड़ जैसी घटना को रोकने के लिए स्टेशन परिसर में एक पूरी पीएसी (PAC) बटालियन की भी तैनाती की गई है।
​जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने आश्वस्त किया है कि प्रशासन मेले को सकुशल और सुगम संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

क्र.सं.ट्रेन का नाम (Train Name)ट्रेन नंबर (Train No.)रूट / कहां से कहां तक
1.बरेली – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस14315 / 14316बरेली ⇌ नई दिल्ली
2.आला हजरत एक्सप्रेस14311 / 14312बरेली ⇌ भुज
3.आला हजरत एक्सप्रेस (वाया भीलड़ी)14321 / 14322बरेली ⇌ भुज
4.तिगरी मेला स्पेशल ट्रेन(नंबर रेलवे जल्द जारी करेगा)मुरादाबाद ⇌ गजरौला/कांकाठेर
(नोट: मेला अवधि के दौरान इन ट्रेनों का कांकाठेर स्टेशन पर 2 मिनट का विशेष स्टॉपेज रहेगा।)