ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें
Join Now
लखनऊ, 8 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लिया है। राज्य कैबिनेट ने इंटर्न डॉक्टरों का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इंटर्न डॉक्टरों की ओर से लंबे समय से स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की जा रही थी। कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद अब संबंधित विभाग विस्तृत आदेश जारी करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 27 प्रस्तावों में से 24 को स्वीकृति मिली।
स्रोत: कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग

