Uttarakhand Government Advertisement

UP News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा युवक को उल्टा लटकाकर पीटा 

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP News : सहारनपुर: जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से तालिबानी सजा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पास के गांव कासिमपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक शादीशुदा युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सी से उल्टा लटकाकर करीब आधे घंटे तक बेरहमी से पीटा गया और फिर खंभे से बांध दिया गया। शनिवार को इस खौफनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक अपना चेहरा छिपाता हुआ नजर आ रहा है।

रातभर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने की तलाश, पंचायत में हुआ 5 लाख का सौदा घटना बुधवार (9 सितंबर) रात की है। जब युवक रातभर घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह उन्हें पता चला कि युवक कासिमपुर गांव में बंधक है। मौके पर परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायत बुलाई गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पंचायत में युवक की रिहाई और विवाद खत्म करने के नाम पर 5 लाख रुपये वसूले गए। इसमें से 3 लाख रुपये युवती के परिजनों को और 2 लाख रुपये बिचौलियों को दिए गए।

पैसे लेने के बाद भी पुलिस को सौंपा, अब वीडियो के आधार पर जांच शुरू समझौते और लाखों रुपये के लेनदेन के बावजूद युवती के परिजनों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक को उल्टा लटकाकर पीटने का वीडियो सामने आने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज नहीं किया।

अब यह पूरा घटनाक्रम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीड़ित युवक को सहारनपुर बुलाकर मामले की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। मिर्जापुर थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।