Uttarakhand Government Advertisement

UP में पराली जलाई तो खैर नहीं! CM योगी का सख्त आदेश, ₹15,000 तक जुर्माना; सैटेलाइट से निगरानी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पराली जलाने की घटनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएं। नियम तोड़ने वालों पर जमीन के हिसाब से 2,500 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

सैटेलाइट इमेज से होगी निगरानी

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल करें। जहां भी ऐसी घटना की आशंका हो, वहां लगातार निगरानी रखी जाएगी। फसल अवशेषों के निपटान के लिए 50 से 100 किसानों के समूह पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो किसानों को पराली न जलाने के वैकल्पिक तरीकों की जानकारी देगा।

सेहत के लिए खतरनाक है पराली का धुआं

मुख्यमंत्री का कहना है कि पराली जलाने से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है, जो सभी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसल अवशेषों का निपटान सही तरीकों से करें। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की गई है। गौरतलब है कि हर साल सर्दियों में पराली का धुआं उत्तर भारत में वायु प्रदूषण का बड़ा कारण बनता है।