Uttarakhand Government Advertisement

गंगा में नहाते वक्त युवकों की अश्लीलता से भड़के श्रद्धालु, हरिद्वार पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

हरिद्वार: विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा घाटों की पवित्रता और मर्यादा को भंग करने का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश (UP) से आए चार युवकों ने न सिर्फ सरेआम अश्लीलता फैलाई, बल्कि घाट पर मौजूद महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। इस घटना के बाद से तीर्थ पुरोहितों और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

महिलाओं से की जानबूझकर बदसलूकी

चश्मदीदों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यूपी के रहने वाले ये चारों युवक गंगा घाट पर भारी भीड़ के बीच हुड़दंग मचा रहे थे। आरोप है कि घाट पर आते-जाते समय इन युवकों ने जानबूझकर वहां से गुजर रही महिलाओं को कंधे मारे और उनके साथ धक्का-मुक्की की। महिलाओं द्वारा विरोध किए जाने के बावजूद ये युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, जिससे वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

गंगा में स्नान के दौरान पार कीं मर्यादाएं

हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने पवित्र गंगा नदी में नहाते समय भी मर्यादाओं की सारी हदें पार कर दीं। स्नान के दौरान वे सरेआम एक-दूसरे को चूमने (Kiss) लगे और भद्दी हरकतें करने लगे। आस्था के प्रमुख केंद्र पर इस तरह के अश्लील और अमर्यादित आचरण को देखकर वहां स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालु हैरान और बेहद नाराज हो गए।

पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील

देवभूमि में हुई इस शर्मनाक घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों, तीर्थ पुरोहितों और आम लोगों में गहरा रोष है। लोगों का कहना है कि हरिद्वार एक पवित्र धार्मिक स्थल है, यह कोई पिकनिक स्पॉट या पब नहीं है जहाँ इस तरह की हरकतें बर्दाश्त की जाएं। लोगों ने हरिद्वार पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन हुड़दंगी युवकों की तुरंत पहचान की जाए और उन पर ऐसी सख्त कानूनी कार्रवाई हो जो अन्य लोगों के लिए नजीर बने।