Uttarakhand Government Advertisement

Karwa Chauth पर उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों को Public Holiday, CM Dhami का बड़ा ऐलान

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून, 10 अक्टूबर: उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ के अवसर पर राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। यह फैसला मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में सामने आया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अवकाश मातृ शक्ति के त्याग, समर्पण और प्रेम के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस खास दिन महिलाएं बिना कार्य की चिंता के पूरे भक्तिभाव के साथ व्रत रख सकें और परिवार के साथ त्योहार मना सकें, यही इस फैसले का उद्देश्य है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्यमंत्री ने करवा चौथ की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व नारी शक्ति के प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास का प्रतीक है। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर व्रत खोलती हैं। स्रोत: ANI, मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तराखंड