Uttarakhand Government Advertisement

Kedarnath NEWS: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों थे सवार

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Kedarnath NEWS: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 7 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसा होने की पुष्टि भी की।

Kedarnath NEWS महिलाओं ने दी हादसे की जानकारी

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि नेपाली मूल की महिलाओं ने हादसा होने की सूचना दी थी। हादसे के समय वे गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही थीं कि उन्होंने हादसा होते देखा और तुरंत पुलिस को फोन करके बताया। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी बताई जा रही है। गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में हेलीकॉप्टर गिरा है। मलबा बरामद कर लिया गया है। शवों को भी मलबे से निकाल लिया गया है। हेलीकॉप्टर हादसे में BKTC के कर्मचारी विक्रम सिंह रावत की भी मौत होने की खबर है।

Kedarnath NEWS हेलीकॉप्टर की कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग

बता दें कि गत 7 जून को केदारघाटी में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई थी। बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ किया ही थी कि टेक्निकल प्रॉब्लम हो गई और हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। कोई रास्ता न देख पायलट ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर ही हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कर दिया था। हादसे में पायलट घायल हुआ था, उसकी पीठ में चोट लगी थी, लेकिन उसकी सूझ-बूझ से हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्रियों की जान बच गई थी। लैंडिंग करते समय हेलिकॉप्टर की टेल टूटकर कार पर गिर गई थी। हेलीकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान डैमेज हो गई थी।