Uttarakhand Government Advertisement

Dehradun Science City को केंद्र की सौगात, 14 करोड़ की Extra Funding मंजूर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

देहरादून, 6 अक्टूबर: उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार से अच्छी खबर आई है। देहरादून में बन रहे साइंस सिटी की परियोजना को केंद्र ने 14 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मंजूर की है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी है।

परियोजना के लिए जरूरी कुल करीब 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में से 14 करोड़ रुपये केंद्र सरकार वहन करेगी। यह राशि नए एवं अनिवार्य घटकों की लागत से जुड़ी है और इसे मूल परियोजना की तरह ही 60:40 के अनुपात में राज्य के साथ साझा किया जाएगा। शेष करीब 25 करोड़ रुपये उत्तराखंड सरकार और यूकोस्ट के हिस्से होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी प्रदेश के विद्यार्थियों, युवाओं और विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान और नवाचार का अहम केंद्र बनेगा।

साइंस सिटी देहरादून को लंबे समय से अधूरी परियोजनाओं की सूची से निकालकर जल्द पूरा करने पर सरकार का जोर है। केंद्र की इस मदद के बाद परियोजना के तय समय में पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह केंद्र देश का पांचवां विज्ञान शहर बनने की राह पर है, जो उत्तराखंड के युवाओं को अनुसंधान और तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाएं देगा।

स्रोत: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का मुख्यमंत्री को पत्र